जूही चावला की देवरानी को जानते हैं? अजय-अक्षय की रह चुकी है हीरोइन, हेमा मालिनी से है ये नाता

जूही चावला की देवरानी को जानते हैं? अजय-अक्षय की रह चुकी है हीरोइन, हेमा मालिनी से है ये नाता

Image Source : Instagram

हेमा मालिनी 70-80 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से रही हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। वह बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर भी हैं और बाद में पॉलिटीशियन भी बनीं।

Image Source : Instagram

लेकिन, क्या आप हेमा मालिनी की उस खूबसूरत बहन के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया और अजय देवगन-अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं की हीरोइन रहीं।

Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री मधु शाह की, जिन्होंने 'फूल और कांटे', 'ऐलान' और 'रोजा' जैसी फिल्मों में काम किया।

Image Source : Instagram

मधु शाह, हेमा मालिनी की चचेरी बहन हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी के अंकल और प्रोड्यूसर पी रघुनाथन की बेटी हैं।

Image Source : Instagram

मधु ने खुद हेमा मालिनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था और बताया था कि वह और हेमा मालिनी कजन हैं। इसी के साथ उन्होंने अभिनेत्री को लेजेंड बताते हुए उन्हें लेकर अपना प्यार जाहिर किया था।

Image Source : Instagram

इसके अलावा मधु, जूही चावला के साथ भी बहुत ही क्लोज रिलेशन शेयर करती हैं। कैसे..? चलिए बताते हैं।

Image Source : Instagram

मधु, जूही चावला की देवरानी हैं। अभिनेत्री के पति आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के फर्स्ट कजन हैं। इस नाते जूही चावला, मधु की जेठानी लगती हैं।

Image Source : Instagram

मधु ने 1991 में 'फूल और कांटे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले वह तमिल फिल्म 'अजघन' में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram

मधु ने 1999 में आनंद शाह से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां अमेया और कीया हैं। फिल्मों के अलावा मधू ने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

Image Source : Instagram

Next : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज