

अजय देवगन के ऑन स्क्रीन बेटे भाविन भानुशाली ने अपनी मंगेतक दिशा चंद्रेजा से शादी रचा ली है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Image Source : Instagram/@bhavin_333भाविन भानुशाली ने दिशा चंद्रेजा से 27 नवंबर को सात फेरे लिए। 'स्प्लिट्सविला' फेम भाविन की महाराष्ट्र में ड्रीमी वेडिंग हुई।
Image Source : Instagram/@bhavin_333भाविन भानुशाली ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे अपनी दुल्हन संग रोमांटिक होते हुए नजर आए।
Image Source : Instagram/@bhavin_333भाविन भानुशाली ने अपनी दुल्हन दिशा चंद्रेजा के साथ शादी की ये खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'तू मारी ने हूं तारो थाई गयो- 27.11.25..'
Image Source : Instagram/@bhavin_333शादी की इन खूबसूरत तस्वीरों में भाविन सफेद रंग की स्टाइलिश शेरवानी में बेहद हैंडसम दूल्हे नजर आ रहे हैं। उनकी शेरवानी पर की गई सिल्वर एंब्रॉयडरी उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रही है।
Image Source : Instagram/@bhavin_333एक्टर की पत्नी दिशा चंद्रेजा लाला लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक हैवी ज्वेलरी, हाथों की मेहंदी और ग्लोसी मेकअप के साथ पूरा किया।
Image Source : Instagram/@bhavin_333भाविन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस भी उनकी नजर उतार रहे हैं।
Image Source : Instagram/@bhavin_333भाविन भानुशाली और दिशा चंद्रेजा को फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स भी शादी की बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। रश्मि देसाई ने कमेंट किया, 'बधाई हो तमने', अविका गौर ने लिखा, 'बधाई हो', नील नितिन मुकेश ने कहा, 'आपको बधाई हो' और हितेन तेजवानी ने कमेंट किया, 'बधाई हो दोस्तों।'
Image Source : Instagram/@bhavin_333Next : कल होगी धर्मेंद्र की शोकसभा, सामने आया श्रद्धांजलि कार्ड