'मैं ऐसा ही हूं' में अजय देवगन की बेटी गुनगुन याद है?

'मैं ऐसा ही हूं' में अजय देवगन की बेटी गुनगुन याद है?

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

2005 में आई अजय देवगन की फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं' ने अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ईशा देओल और सुष्मिता सेन की यह फिल्म उस साल अपनी इमोशनल स्टोरी की वजह से हिट हुई थी।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

अजय देवगन ने नील नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसकी मानसिक स्थिति सात साल के बच्चे जितनी होती है, जबकि ईशा देओल ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

दोनों ने मिलकर अपनी नन्ही बेटी गुनगुन की परवरिश की और इस किरदार को निभाने वाली ये क्यूट सी बच्ची अब काफी बड़ी हो गई है और बेहद खूबसूरत लगती हैं।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

गुनगुन का किरदार निभाने वाली ये बाल कलाकार कोई और नहीं बल्कि रुचा वैद्य थीं और उनका मासूम सा चेहरा आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। गुनगुन का 'पापा मेरे पापा!' सुन आज भी प्रशंसकों की आंखें नम हो जाती है।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

रुचा वैद्य ने 'मैं ऐसा ही हूं' में गुनगुन के किरदार से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थीं। 27 मार्च, 1997 को मुंबई में जन्मीं रुचा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और रेडियो इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

अपने शानदार अभिनय के बाद रुचा ने कई अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'एक अजनबी' (2005), 'जोधा अकबर' (2008), 'रीत' (2009), 'झूठा कहीं का' (2019) और 'पाणी' (2019) शामिल हैं।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

फिल्म 'झूठा कहीं का' ,'पाणी' में रुचा बतौर लीड एक्ट्रेस देखी गई थीं। भले ही रुचा वैद्य अब 28 साल की हो गई हैं, लेकिन वह आज भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं, जहां वह अपनी पर्सनल और प्रोफेनशल लाइफ को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

रुचा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने कई विज्ञापन में भी काम किया है।

Image Source : Instagram/@ruchaavaidya

Next : कृति सेनन ने कबीर बहिया संग रिश्ता पर लगाई मुहर! बॉयफ्रेंड-परिवार संग मनाई दिवाली