खूब हाथ-पैर मारे, फिर भी नहीं मिला काम, अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ढूंढ रही काम, नहीं ऑफर हुआ कोई प्रोजेक्ट

खूब हाथ-पैर मारे, फिर भी नहीं मिला काम, अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ढूंढ रही काम, नहीं ऑफर हुआ कोई प्रोजेक्ट

Image Source : Instagram

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार आए, जो कुछ ही ही फिल्मों के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गए। अभिनेत्री नीतू चंद्रा भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं।

Image Source : Instagram

नीतू चंद्रा ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म से डेब्यू किया, इसके बाद भी उन्हें वैसे रोल नहीं मिले, जैसे उन्होंने सोचा था।

Image Source : Instagram

नीतू चंद्रा ने हाल ही में आईएएनएस के साथ फिल्म इंडस्ट्री और इंडस्ट्री में पुरुषों से मिले समर्थन की कमी के बारे में खुलकर बात की ।

Image Source : Instagram

नीतू चंद्रा ने कहा कि उनके लगातार प्रयासों और प्रतिभा के बावजूद, उन्हें अक्सर संदेह का सामना करना पड़ता था और फिल्मी बैकग्राउंड न होने के कारण उनसे सवाल पूछे जाते थे।

Image Source : Instagram

नीतू चंद्रा करीब 1 दशक से बड़े पर्दे से गायब हैं और उन्हें कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने बताया कि वह काम ढूंढ रही हैं। उन्होंने भले बड़े स्टार्स के साथ डेब्यू किया, लेकिन जैसे रोल वो डिजर्व करती थीं, उन्हें वैसे ऑफर नहीं हुए।

Image Source : Instagram

नीतू ने कहा- 'सच कहूं तो बॉलीवुड में मुझे किसी पुरुष से सपोर्ट नहीं मिला। मुझसे हमेशा सवाल किए गए कि मैं चीजें कैसे करूंगी। क्योंकि, मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा।'

Image Source : Instagram

'लेकिन, मैंने कभी हार नहीं मानी। खुद के लिए राह बनाई। पहले मन में डर था कि अगर काम नहीं मिला तो कैसे करूंगी, फिर मैंने थिएटर शुरू किया।'

Image Source : Instagram

'करीब एक दशक तक मैं थिएटर करी रही और धीरे-धीरे अंदर के डर को खत्म किया। मुझे काम नीहं मिला तो भी मैंने खुद के लिए काम बनाया।'

Image Source : Instagram

नीतू आगे कहती हैं- 'मैं एक्शन फिल्में करना चाहती थी, लेकिन मुझे कभी वैसा रोल ऑफर नहीं हुआ। मुझे हॉलीवुड में मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभाने का मौका मिला और मैंने किया। लेकिन, मेरी जड़ें बॉलीवुड में हैं।'

Image Source : Instagram

'जब मुझे जॉन अब्राहम-अक्षय कुमार के साथ काम मिला, मैं बहुत यंग थी। जब मुंबई आई, 15-16 साल की थी। एक एड के जरिए मुझे पहला ब्रेक मिला। मैंने कई फेलियर देखे हैं, लेकिन हमेशा चीजें सीखने की कोशिश की है।'

Image Source : Instagram

Next : कौन हैं 'सितारे जमीं पर' के ये 10 एक्टर, जान लें पूरी डिटेल