

रागेश्वरी लूंबा एक पॉप सिंगर होने के साथ ही एक्ट्रेस भी थीं, लेकिन अब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली है।
Image Source : Instagram16 की उम्र में ही रागेश्वरी काफी पॉपुलर हो गई थीं। कम उम्र में स्टारडम हासिल करने के बाद भी करियर के शिखर पर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।
Image Source : Instagramरागेश्वरी लूंबा ने चंकी पांडे के साथ फिल्म 'आंखें' से डेब्यू किया। ये फिल्म उस साल की तगड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
Image Source : Instagram'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में अक्षय कुमार की बहन और सैफ अली खान की प्रेमिका बनकर एक्ट्रेस छा गईं।
Image Source : Instagramरागेश्वरी ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं जैसे 'बार बार देखो', 'एमटीवी एक दो तीन', 'कुछ कहती है ये धुन', सोनी पर एक म्यूजिकल गेम शो, और भी बहुत कुछ।
Image Source : Instagramरागेश्वरी ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया। रागेश्वरी न केवल एक अभिनेत्री थीं बल्कि एक गायिका भी थीं।
Image Source : Instagramरागेश्वरी वन 2 का 4 गाया और दुनिया, प्यार का रंग, सच का साथ, Y2K- साल दो हज़ार और सागरी रेन जैसी कई हिट एल्बम के लिए भी जानी जाती हैं।
Image Source : Instagramअपने एक कॉन्सर्ट के ठीक एक हफ्ते बाद रागेश्वरी को बेल्स पाल्सी का पता चला, जिसके कारण उनके चेहरे का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया और उनकी आवाज भी दब गई।
Image Source : Instagramफिजियोथेरेपी, इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन और योग की मदद से खुद को एक्ट्रेस ने ठीक किया। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी।
Image Source : Instagramरागेश्वरी ने लंदन स्थित मानवाधिकार वकील सुधांशु स्वरूप केसी से शादी की और अब फैमिली के साथ वहीं सेटल हैं। अब वो एक लेखिका और लाइफ कोच हैं।
Image Source : InstagramNext : अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में लगेगा 5 डीवाज का ग्लैमरस तड़का