कुकिंग करने चलीं आलिया भट्ट, एप्पल क्रम्बल बनाते-बनाते जला लिया हाथ, मां ने ऐसे किया रिएक्ट

कुकिंग करने चलीं आलिया भट्ट, एप्पल क्रम्बल बनाते-बनाते जला लिया हाथ, मां ने ऐसे किया रिएक्ट

Image Source : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘इन माई मामाज किचन’ का दूसरा एपिसोड शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में आलिया भट्ट अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान के साथ स्वादिष्ट एप्पल क्रम्बल बनाती नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

वीडियो में आलिया भट्ट खाना बनाती नजर आ रही हैं, जबकि सोनी राजदान उन्हें गाइड कर रही हैं। सोनी राजदान बताती हैं कि वह यह मिठाई आलिया की बेटी राहा और शाहीन भट्ट को भिजवाएंगी।

Image Source : Instagram

इसी बीच, आलिया अपना हाथ भी जला बैठीं। दरअसल, अभिनेत्री ने गलती से एप्पल क्रम्बल की गर्म ट्रे को छू लिया, जिससे उनकी उंगली जल गई।

Image Source : Instagram

आलिया का हाथ जलने पर उनकी मां सोनी राजदान परेशान हो उठती हैं। वह अभिनेत्री का हाथ ठंडे पानी में डाल देती हैं, ताकि उनके हाथ को ठंडक मिल सके।

Image Source : Instagram

वीडियो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'इसके लिए मैंने अपना हाथ जला लिया।' इस वीडियो पर कई यूजर कमेंट के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं।

Image Source : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी।

Image Source : Instagram

'लव एंड वॉर' 20 मार्च 2026 को रिलीज होनी है, ये एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे लेकर अभी से हलचल मची हुई है।

Image Source : Instagram

इसके अलावा आलिया यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 'अल्फा' में भी नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Image Source : Instagram

Next : गोवा में चिल कर रहीं जैकी श्रॉफ की लाडली, अदाओं से लूट रहीं दिल