

फिल्म इंडस्ट्री के कई छोट-बड़े कलाकारों की एक्टिंग कहानी को पर्दे पर बहुत ही दमदार तरीके से पेश करते हैं और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाते हैं।
Image Source : Instagram/@aliaabhattहाल ही में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' की कास्ट ने भी कुछा ऐसा ही प्रभाव डाला है। यामी गौतम की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों को भी अपना फैन बना दिया।
Image Source : Instagram/@aliaabhattअब आलिया भट्ट ने 'हक' देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यामी गौतम की खुलकर तारीफ की और खुद को उनका फैन बताया।
Image Source : Instagram/@aliaabhattआलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हक यामी गौतम की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है और उन्होंने यामी को 'क्वीन' बताया।
Image Source : Instagram/@aliaabhattआलिया ने लिखा, 'क्वीन यामी गौतम, आपकी हक में परफॉर्मेंस जबरदस्त है और आपकी कला ने हर मोड़ पर मेरा दिल जीत लिया। आपने अपने किरदार में इतनी गहराई और प्रामाणिकता दिखाई कि मैं आपकी कायल हो गई।'
Image Source : Instagram/@aliaabhattआलिया ने आगे लिखा, 'जैसा कि मैंने आपको फोन पर भी बताया कि मैं हमेशा आपका नया काम देखने के लिए उत्साहित रहती हूं और हर नए प्रोजेक्ट का इंतजार करती हूं... मैं आपकी फैन हूं, हक की सफलता के लिए आपको बधाई।'
Image Source : Instagram/@aliaabhattएक्ट्रेस ने यह भी लिखा, 'मैं हमेशा आपकी कला का सम्मान करती आई हूं और आपका काम मुझे बेहद पसंद है। आप की फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया है।'
Image Source : Instagram/@aliaabhattयामी गौतम और इमरान हाशमी फिल्म 'हक' 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Image Source : Instagram/@yamigautamNext : 'धुरंधर' की येलीना बनीं ग्लैमरस हसीना, डीप नेक गाउन में छाईं 20 साल की सारा अर्जुन