

'गंगूबाई काठियावाड़ी' आलिया भट्ट के साथ काम कर चुकीं सीमा पाहवा ने हाल ही में एक्ट्रेस के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।
Image Source : instagramसीमा पाहवा ने हिंदी रश के साथ बातचीत में याद किया कि कैसे एक चुनौतीपूर्ण सीन के दौरान आलिया ने एक चाइल्ट एक्टर को निर्देशक संजय लीला भंसाली के गुस्से से बचाया था।
Image Source : instagramगंगूबाई काठियावाड़ी का एक सीन याद करते हुए सीमा पाहवा ने आलिया भट्ट से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया।
Image Source : instagramसीमा पाहवा ने कहा- 'मुझे लगा आलिया मेरे साथ इतनी स्वीट इसलिए हूं क्योंकि मेरा परिचय एक सीनियर एक्टर के तौर पर कराया गया। लेकिन, सेट पर एक घटना ने उनके बारे में मेरा नजरिया बदल दिया।'
Image Source : instagramघटना के बारे में बात करते हुए सीमा पाहवा ने बताया कि सुबह के 3 बजे एक बच्ची के साथ एक सीन फिल्माया जा रहा था। लेकिन, वो शूटिंग के दौरान बार-बार सो जा रही थी।
Image Source : instagramबच्ची के बार-बार सो जाने पर संजय लीला भंसाली को गुस्सा आ गया और वह चिल्लाते हुए कहते हैं- 'ये बार-बार सो क्यों रही है?'
Image Source : instagram'इस पर आलिया भट्ट उस बच्ची के रेस्क्यू के लिए आगे आईं और उसके पास जाकर बोलीं- जब मैं तुम्हारा हाथ खींचू, अपना डायलॉग बोलना।'
Image Source : instagramआलिया भट्ट का ये स्वीट और निस्वार्थ भाव देखकर सीमा पाहवा अभिनेत्री से बेहद इंप्रेस हुईं। क्योंकि, इससे पहले तक उनके मन में आलिया को लेकर कई तरह के सवाल थे।
Image Source : instagram2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी, जिसमें आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
Image Source : instagramNext : विदेश घूम रही परिणीति चोपड़ा को याद आई जरूरी चीज, थ्रोबैक फोटो देख बोलीं- 'समय आ गया है'