

आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ये आलिया का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
Image Source : Instagramइस अवॉर्ड को लेने के लिए आलिया ने जो साड़ी पहनी थी उसका रिश्ता उनकी शादी से जुड़ा हुआ है, यानी इशारा शादी की साड़ी की ओर है।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट का 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान का लुक इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। आलिया ने इस खास मौके पर अपनी शादी की खास साड़ी पहनी।
Image Source : Instagramअब एक्ट्रेस ने ऐसा करने की वजह भी अपने फैंस संग साझा की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर पोस्ट कर वजह बताई है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने कपड़े पहनने के लिए भी थ्री आर का फॉर्मुला दे दिया और बताया कि कुछ खास कार्यक्रमों के लिए भी कपड़े रिपीट कर लेने चाहिए।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने लिखा, 'एक खास दिन के लिए खास आउटफिट चाहिए होता और कई बार वो आपके सामने ही होता है। कुछ खास कपड़े बार-बार पहने जा सकते हैं। रीवियर, रीयूज और रिपीट'।
Image Source : Instagramइसके अलावा एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक तस्वीर, एक पल, जीवन भर के लिए एक स्मृति'
Image Source : Instagramइस इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी कई अनदेखी तस्वीरें भी फैंस संग साझा की हैं, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramकुछ तस्वीरों में आलिया तैयार होती दिख रही हैं तो वहीं कुछ में पति रणबीर के साथ खास लम्हा साझा करते भी नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइतना ही नहीं उन्होंने अपने साथी विजेताओं कृति सेनन और अल्लू अर्जुन के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनके पुरस्कार तक पहुंचने का सफर नजर आ रहा है।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल