

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिगरा को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Image Source : Instagramइस बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के एक बयान की चर्चा हो रही है, जिससे पता चलता है कि अभिनेत्री दोबारा मां बनने की ख्वाहिश रखती हैं।
Image Source : Instagramआलिया एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ लविंग वाइफ और बेहतरीन मां भी हैं। उनके हर इंटरव्यू में उनके परिवार के लिए उनका प्यार देखने को मिलता है।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी और इसी साल अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।
Image Source : Instagramआलिया रणबीर से शादी और राहा की मां बनने के बाद काफी खुश हैं। जल्दी ही अभिनेत्री अपनी बेटी राहा का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
Image Source : Instagramइस बीच आलिया ने दूसरे बच्चे की अपनी प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि वह दोबारा मां बनने की इच्छा रखती हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में एक इंटरेक्शन के दौरान आलिया से पूछा गया कि वह अपना फ्यूचर कैसे देखती हैं? इसी सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने दोबारा मां बनने की ख्वाहिश का इजहार किया।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट ने सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'मैं और फिल्में करना चाहती हूं। सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी।'
Image Source : Instagramइसके बाद आलिया ने दूसरे बच्चे की ख्वाहिश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- 'मैं और बच्चे चाहती हूं। ट्रैवल करना चाहती हूं और एक हेल्दी, हैप्पी, सिंपल, शांति भरी जिंदगी चाहती हूं।'
Image Source : InstagramNext : इन फिल्मों में दिखी दशहरा की झलक