

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में साइको लवर्स पर कई फिल्में बनी हैं। जिन्हें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर के तड़के के साथ दर्शकों को परोसा गया।
Image Source : imdbतो अगर आप उन शौकीन दर्शकों में से हैं, जिन्हें सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो झटपट ये फिल्में निपटा डालें।
Image Source : imdbअलोन विद हर- ये एक अमेरिकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में साइको स्टॉकर की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
Image Source : imdb7 खून माफ- प्रियंका चोपड़ा स्टारर '7 खून माफ' की कहानी एक प्यार की भूखी सुसैना के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सस्पेंस थ्रिलर आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : imdbहसीन दिलरुबा- ये एक मिस्ट्री फिल्म है, जिसका अब दूसरा पार्ट भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के दोनों पार्ट नेटफ्लिक्स पर देखे जा सकते हैं।
Image Source : imdbयू- एक सीरियल किलर, जो एक स्टोर मैनेजर के प्यार में पड़ जाता है और उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यू नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Image Source : imdbडर- बात अगर साइको लवर की हो और इस लिस्ट में शाहरुख खान की 'डर' का नाम ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।
Image Source : imdbमर्दानी 2: ये साइको किलर की कहानी जरूर है, जो निर्दोष औरतों की बेरहमी से हत्या कर देता है। फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Image Source : imdbगुप्त- काजोल और बॉबी देओल स्टारर 'गुप्त' में काजोल ने एक साइको लवर की भूमिका निभाई है। सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Image Source : imdbNext : 'शाका लाका बूम-बूम' के संजू ने की सगाई, कौन है होने वाली दुल्हन? 'पंचायत' से ये है कनेक्शन