

अली गोनी और नताशा स्टेनकोविक एक समय पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और ये बात कोई सीक्रेट नहीं है। नताशा, हार्दिक पांड्या से शादी से पहले अभिनेता को डेट कर रही थीं।
Image Source : instagramअली और नताशा ने साथ में नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था और शो के खत्म होते ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
Image Source : natasa stankovicहालांकि, दोनों में से किसी ने कभी खुलकर अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अब अली ने अपने और नताशा के ब्रेकअप की वजह को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
Image Source : instagramअली गोनी ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बात करते हुए अपने और नताशा के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की और फिर ब्रेकअप की वजह भी बताई।
Image Source : instagramअली ने कहा कि उन्होंने नताशा से अलग होने का फैसला लिया, क्योंकि अभिनेत्री उनके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थीं।
Image Source : instagramअली कहते हैं- 'मेरा इससे पहले भी जो रिलेशन था, बहुत सीरियस था। उसका रीजन ही यही था कि उसने मुझे कहा कि जब हम शादी कर लेंगे फ्यूचर में हम अलग रहेंगे। वो चीज मुझे नहीं जमी।'
Image Source : instagramअली ने कहा - 'मैं जहां भी जाऊंगा, अपनी फैमिली को साथ लेकर जाऊंगा। मैं फैमिली को अलग नहीं कर सकता। मैं नहीं छोड़ सकता, चाहे दुनिया की कोई भी ताकत आ जाए।'
Image Source : instagramबता दें, अली गोनी नताशा से ब्रेकअप के बाद इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को डेट कर रहे हैं और ये भी किसी से छुपा नहीं है।
Image Source : instagramबिग बॉस के दौरान दोनों के रोमांटिक रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। जैस्मिन और अली टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट और पसंदीदा जोड़ियों में से एक है और दोनों फैंस के फेवरेट हैं।
Image Source : instagramNext : इस हफ्ते इन शोज में होगा महा-संग्राम, अभिरा बनेंगी लक्ष्मीबाई