

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रहे अली गोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर नहीं, बल्कि अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर।
Image Source : Instagramअली गोनी रमजान के मुबाकर महीने में उमराह करने गए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं और फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी।
Image Source : Instagramउन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'अल्हम्दुलिल्लाह, रमजान के महीने में अगर हम उमराह करने जाते हैं तो ये हज के बराबर माना जाता है।'
Image Source : Instagramअली आगे लिखते हैं- 'पैगम्बर मुहम्मद ने भी यही कहा है कि उमराह पर जाना हज जाने के बराबर है।'
Image Source : Instagramइसी के साथ अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में वह अपना सिर मुंडवाए नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramअली ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उन्होंने उमराह में जाकर अपना सिर मुंडवाया। फोटो में वह चश्मा और मास्क पहने नजर आए।
Image Source : Instagramलेकिन, अभिनेता की इस तस्वीर में नेटिजंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramअभिनेता की फोटोज में उनका टैटू देखकर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कुछ का कहना है कि इस्लाम में टैटू को अच्छा नहीं माना गया है।
Image Source : Instagramहालांकि, अभिनेता के फैंस और उनके इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों ने कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की और अभिनेता को उमराह की बधाई दी।
Image Source : InstagramNext : पेपर प्रिंट ड्रेस पहन निकलीं करीना कपूर, देखते ही चौंक गए फैन्स