

अमीषा पटेल काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramअमीषा पटेल ने हाल ही में एक इवेंट अटेंड किया था, जिसकी कुछ फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
Image Source : Instagramतस्वीर में एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने 'कहो ना प्यार है' में अमीषा साथ काम किया था। फिल्म में दोनों लीड रोल में थे।
Image Source : Instagramफोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' का गाना भी बैकग्राउंड में लगाया है। तस्वीर में दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं।
Image Source : Xएक्ट्रेस ने अपने खास पलों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'अबाउट लास्ट नाइट- सोनिया के रोहित के साथ प्यारी सी शाम। मेरे लिए आप हमेशा पहले मेरे डुग्गू ब्रॉसनन बने रहेंगे और फिर बाद में सुपर स्टार।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये जोड़ी सुपर ब्लॉकबस्टर है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कहो ना प्यार है 2 कब आएंगी।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की ये तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया है।
Image Source : Instagramअमीषा पटेल अब तक 'कहो ना प्यार है', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'ये है जलवा' जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : नए अवतार में नजर आईं जाह्नवी कपूर, वायरल हुई तस्वीरें