युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने खेली होली, ये मशहूर सिंगर भी आईं नजर

युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने खेली होली, ये मशहूर सिंगर भी आईं नजर

Image Source : Instagram

युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच, अब धनश्री ने होली पर कुछ वीडियो-फोटो पोस्ट की है जिसमें होली खेलते नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने बड़े धूम-धाम से अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का जश्न मनाया है, जिसकी झलक वायरल हो रही है।

Image Source : Instagram

इस होली पर धनश्री ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Image Source : Instagram

डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने होली का त्योहार फूलों से मनाया। साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने अपने खास लोगों के साथ पूजा भी की।

Image Source : Instagram

होली के जश्न में धनश्री वर्मा मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ नजर आईं। उन्होंने नेहा और उनके पूरे परिवार संग फूलों की होली खेली।

Image Source : Instagram

नेहा कक्कड़ को इस दौरान पिंक कलर का सूट पहने देखा गया। वहीं तस्वीरों में नेहा और धनश्री को एक साथ पोज देते भी देखा जा सकता है।

Image Source : Instagram

वहीं कुछ फोटोज में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ रोमांटिक होते दिखीं। इस दौरान नेहा के भाई टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ भी उनके साथ नजर आए।

Image Source : Instagram

धनश्री ने खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं... मेरे सबसे अच्छे लोगों के साथ कीर्तन और फूलों की होली।'

Image Source : Instagram

युजवेंद्र चहल ने भी होली पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फिल्मी स्टाइल में होली खेलते नजर आ रहे हैं।

Video Source : Instagram

Next : अंकिता-विक्की ने होली पार्टी में नॉन स्टॉप किया डांस, साथ में झूमे सितारे