

नितेश तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें रणबीर कपूर, यश और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Image Source : Instagram/@iamnamitmalhotraनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी, जिसकी अभी से चर्चा जोरों पर है।
Image Source : Instagram/@iamnamitmalhotraफिल्म के कलाकारों को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि नितेश तिवारी को रामायण के लिए सुग्रीव भी मिल गए हैं और ये कोई और नहीं अमित सियाल हैं।
Image Source : Instagram/@amit.sialहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर और महारानी जैसी चर्चित और सफल सीरीजों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले अमित सियाल नितेश तिवारी की रामायण का भी हिस्सा बन गए हैं।
Image Source : Instagram/@amit.sialसीरीज के अलावा अमित सियाल 'केसरी चैप्टर 2' और 'कला' जैसी फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस कर चुके हैं।
Image Source : Instagram/@amit.sialहालांकि, अभी मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये अमित सियाल के करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है।
Image Source : Instagram/@amit.sialदूसरी तरफ इस खबर ने अमित सियाल के फैंस को खुश कर दिया है, सोशल मीडिया पर उनके फैन और फॉलोअर उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
Image Source : Instagram/@amit.sialरामायण की कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे कलाकारों के अलावा रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत जैसे कलाकारों के भी होने की चर्चा है।
Image Source : Instagram/@saipallavi.senthamaraiपिछले दिनों ही फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिली थी।
Image Source : Instagram/@iamnamitmalhotraNext : 'ये रिश्ता क्या...' की ये 8 एक्ट्रेसेस सालों बाद हो गईं इतनी ग्लैमरस, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश