

अमिताभ बच्चन हर साल की तरह इस साल भी पूरे जोश के साथ होली मना रहे हैं। होली के जश्न की शुरुआत होलिका दहन से हुई, जहां उन्होंने अपनी पत्नी, अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जया बच्चन संग खास पल बिताए।
Image Source : Instagramअमिताभ-जया की ये रोमांटिक फोटो किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने शेयर की है। इंस्टाग्राम पर लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Image Source : Instagramश्वेता ने इंस्टाग्राम पर फायर इमोजी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में वे होलिका दहन के स्थान के आस-पास खड़े हैं।
Image Source : Instagramश्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होलिका दहन की तस्वीर शेयर की है।
Image Source : Instagramइस खूबसूरत तस्वीर में अमिताभ और जया एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो होलिका दहन के जश्न की है।
Image Source : Instagramहोलिका दहन के मौके पर अमिताभ बच्चन को ट्रैक सूट और टोपी पहने देखा जा सकता है तो वहीं जया बच्चन रेड-व्हाइट कुर्ता में नजर आईं।
Image Source : Instagramकाम की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का आखिरी एपिसोड खत्म किया। वह अपकमिंग सीजन में भी नजर आने वाले हैं।
Image Source : Instagramइस बीच, जया बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में दिखाई देंगी। इसमें वामिका गब्बी, सिद्धांत चतुवेर्दी और स्वानंद किरकिरे भी होंगे।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: कन्यादान के पहले होगा अपशगुन, तेजस्विनी संग होगा बड़ा गेम