

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के स्टारडम की छांव में उनके बेटे अभिषेक बच्चन का करियर दब गया है।
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन खुद भी इस बात को कई बार स्वीकार कर चुके हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन का दुख फूटा है।
Image Source : Instagramउन्होंने नेपोटिज्म की नेगेटिव बयार को अभिषेक बच्चन को उनका क्रेडिट न मिलने का जिम्मेदार ठहराया है।
Image Source : Instagramदरअसल हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उसने लिखा, 'अभिषेक बच्चन गैरजरूरी नेगेटिव नेपोटिज्म का शिकार हो गए।
Image Source : Instagramइसके बावजूद की उन्होंने बहुत ही शानदार फिल्मों में अच्छा काम किया है। उनकी फिल्मोग्राफी का स्तर भी काफी ऊंचा है।
Image Source : Instagramऐसा मुझे लगता है।' इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन ने भी पढ़ा और अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे भी ऐसा ही लगता है। और ये इसलिए नहीं है कि मैं उनका पिता हूं।'
Image Source : Instagramबता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में उनके काम की बेहद तारीफ हुई है।
Image Source : Instagramएक बार फिर पिता के रोल में अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है 'बी हैप्पी' और इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
Image Source : InstagramNext : बड़े पर्दे पर छाएगी कैटरीना-अक्षय की जोड़ी, फिर चलेगा 'नमस्ते लंदन' का जादू