अमिताभ बच्चन को इस गलती पर मां-बाबूजी से पड़ी थी डांट, KBC में सुनाया बचपन का किस्सा

अमिताभ बच्चन को इस गलती पर मां-बाबूजी से पड़ी थी डांट, KBC में सुनाया बचपन का किस्सा

Image Source : Instagram

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों बिग बी 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन16' को होस्ट कर रहे हैं।

Image Source : x

'कौन बनेगा करोड़पति' ने अब तक कई लोगों के किस्मत के ताले खोले हैं। बिग बी शो को होस्ट करते हुए अक्सर ऑडियंस और दर्शकों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं।

Image Source : Instagram

बिग बी ने हाल ही के एपिसोड में अपने जीवन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि उनको घर में सबसे ज्यादा डांट कब पड़ी थी।

Image Source : Instagram

हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में अरुणोदय शर्मा कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। अरुणोदय शर्मा पहले भी 2021 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

Image Source : Instagram

अरुणोदय शर्मा ने इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते थे। उन्होंने अपनी चंचल बातों से और क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीता था।

Image Source : Instagram

'कौन बनेगा करोड़पति16' के सीजन में दोबारा आने के बाद अरुणोदय ने अमिताभ बच्चन से उनके बचपन के किस्से के बारे में पूछा। अरुणोदय ने बिग बी से पूछा कि आप जब मेरी उम्र के थे, तो आपको किस चीज के लिए डांट पड़ती थी।

Image Source : Instagram

बिग बी ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'जब पानी बरसता था, जब पहली बारिश होती थी ना, तो हम लोग बहुत खेलते-कूदते थे। बारिश में घूमते-फिरते थे।'

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे कहा, 'मिट्टी में कीचड़-कीचड़ हो जाता था, तो हमारे जितने भी दोस्त थे हम सब एक-दूसरे को कीचड़ दे मारते थे, पूरा घर जो है पूरे कीचड़ से भर गया था।'

Image Source : Instagram

बिग बी ने आगे कहा, 'मां-बाबूजी घर आए। इसके बाद हमको बैठ कर पूरा घर साफ करना पड़ा, अच्छे से साफ करना पड़ा। वो हमको सबसे बुरी तरीके से डांट पड़ी थी।'

Image Source : Instagram

Next : वैलेंटाइन वीक पर देखने के लिए बेस्ट हैं प्यार-रोमांस में डूबी ये फिल्में, देखते ही होगा अलग एहसास