

देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। वहीं उनकी शादी के पहले हो रहे फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के संगीत में बॉलीवुड स्टार कपल और स्टार किड्स की स्टाइलिश एंट्री देखने को मिली है।
Image Source : Instagramवहीं अनंत-राधिका के संगीत में अंबानी फैमिली की सभी लेडीज ने अपनी सुंदरता और खूबसूरत लुक्स से सभी का ध्यान खींच लिया।
Image Source : Instagramनीता अंबानी ने अनंत-राधिका के संगीत में शेन पीकॉक का डिजाइन किया गया हैवी पिंक लहंगा पहना था।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने अनंत-राधिका के संगीत नाइट में खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना हुआ था। सिंपल लुक में वह बहुत सुंदर लग रही हैं।
Image Source : Instagramश्लोका मेहता ऑस्ट्रेलियाई डिजाइनर तमारा राल्फ के कलेक्शन से व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में लाइमलाइट में बनी रहीं।
Image Source : Instagramसंगीत सेरेमनी में अनंत अंबानी ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी। वहीं राधिका मर्चेंट हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन लहंगे में दिखीं।
Image Source : InstagramNext : ओ जरीना! 'मिर्जापुर 3' की भोजपुरी डीवा का है अतरंगी अंदाज