

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार में एक बार फिर से जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
Image Source : Xअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ले मास्करेड पार्टी से सितारों के लुक सामने आ रहे हैं। इस जश्न से शनाया कपूर की ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग से 'ले मास्करेड पार्टी' में स्टार्स को मुखौटा पहने डांस करते देखा जा सकता है। पार्टी से ओरी और शनाया कपूर का लुक सामने आ चुका है।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग में शनाया कपूर ने अपने प्यारे और एलिगेंट लुक से पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खीच लिया।
Image Source : Instagramशनाया कपूर ने अपना लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देख नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Image Source : Instagramशनाया इन तस्वीरों में व्हाइट कलर के साटन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें एक बड़ा सा गुलाब लगा हुआ दिखा रहा है।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के ले मास्करेड पार्टी से ओरी ने मुखौटे वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा पार्टी मास्क से छुपा हुआ दिख रहा है।
Image Source : Instagramअनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शादी का समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई को मंगल उत्सव मतलब वेडिंग रिसेप्शन तक चलने वाला है।
Image Source : InstagramNext : पोती में दिखती है नरगिस दत्त की झलक, खूबसूरती में दादी पर गई हैं संजय दत्त की बेटी इकरा