

अनन्या पांडे का पेट डॉग फज अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी फैंस संग साझा की है।
Image Source : instagramअनन्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फज के साथ अपनी कुछ यादें शेयर की हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बचपन के साथ बिताए 16 सालों को याद किया। जी हां, अनन्या तब बेहद छोटी थीं, जब फज उनके घर का सदस्य बना था।
Image Source : instagramइन तस्वीरों में उनकी मां भावना, बहन राइसा और उनकी दादी को भी फज के साथ देखा जा सकता है।
Image Source : instagramफोटो पोस्ट करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा- 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले फज, आई लव यू फाइटर। 16 साल का जीवन तुम्हारे साथ इतने सारी खुशियों से भरा रहा, मैं तुम्हें हर दिन याद करूंगी।'
Image Source : instagramअनन्या एक बहुत बड़ी डॉग लवर हैं और उनके सोशल मीडिया से ये बात साफ पता चलती है।
Image Source : instagramअनन्या के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Image Source : instagramइसके बाद अनन्या कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'पति पत्नी और वो' में नजर आईं। इसके बाद वह 'खाली पीली' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
Image Source : instagramअब अनन्या अपनी अपकमिंग सीरीज कॉल मी बे को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेत्री एक बहुत ही अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।
Image Source : instagramNext : GHKKPM ने 'अनुपमा' को इस मामले में दी टक्कर, रजत ने तोड़ी चुप्पी