

अनन्या पांडे ने अब अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘सीटीआरएल’ से अपना पहला लुक जारी करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में अनन्या विंटेज स्कूल गर्ल वाइब्स देती नजर आ रही हैं। उनके बाल आधे बंधे हुए हैं, जो उनके आउटफिट के वाइब को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
Image Source : Instagramअपने लुक को अनन्या ने काले मोजे और ट्रेंडी प्लेटफॉर्म शूज के साथ पूरा किया है। कैंडिड शॉट्स में उन्हें विंटेज स्कूल गर्ल के लुक में देखा जा सकता है। अनन्या के इस नए लुक को फैंस ने खूब सराहा।
Image Source : Instagramसीटीआरएल’ विक्रमादित्य मोटवानी और अविनाश संपत द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायलॉग सुमुखी सुरेश द्वारा लिखे गए हैं।
Image Source : Instagramनिखिल द्विवेदी और आर्य मेनन द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अनन्या और विहान समत हैं। इसके साथ ही इसमें अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे।
Image Source : Instagramये सीरीज 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसके इन दिनों काफी चर्चे हैं।
Image Source : Instagramअभिनेता चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना की बेटी अनन्या ने 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में श्रेया की भूमिका निभाकर अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
Image Source : Instagramइसमें टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और आदित्य सील भी थे। इसके बाद अनन्या ने कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो’ में तपस्या की भूमिका निभाई।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें ‘खाली पीली’ में पूजा और ‘गहराइयां’ में टिया के रूप में देखा गया। उन्हें हाल ही में कॉलिन डीकुन्हा द्वारा निर्देशित कॉमेडी सीरीज ‘कॉल मी बे’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया है।
Image Source : InstagramNext : 'देवरा' और 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले देखें ये धांसू फिल्में, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर किया राज