अमेरिका में लगी भीषण आग तो अनन्या पांडे की बहन की फूली सांसें

अमेरिका में लगी भीषण आग तो अनन्या पांडे की बहन की फूली सांसें

Image Source : Instagram

बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे अमेरिका में रहती हैं। परिवार की फिल्मी विरासत को पीछे छोड़ अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।

Image Source : Instagram

अलाना पांडे इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही थीं। इसी दौरान अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में आग लग गई।

Image Source : Instagram

इस भीषण आग की चपेट में अब तक 5 हजार से ज्यादा घर खाक हो चुके हैं। अलाना पांडे का घर भी इस आगजनी के क्षेत्र में आता है।

Image Source : Instagram

आग की खबर सुनकर अलाना पांडे को अपनी छुट्टियां कैंसल करनी पड़ीं। अपनी छुट्टियों को बीच में छोड़कर अलाना पांडे अपने घर पहुंचीं।

Image Source : Instagram

अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अलाना ने पोस्ट करते हुए लिखा कि आग बस हमारे घर से कुछ ही दूर बची है।

Image Source : Instagram

हमें इसकी जानकारी मिलते ही छुट्टियां कैंसल करनी पड़ी हैं। धुएं के गुबार के बीच से सड़क पार करते हुए हम घर पहुंचे।

Image Source : Instagram

घर पहुंचते ही जरूरत की चीजें लेकर हमने सुरक्षित स्थान पर ठिकाना बनाने का फैसला लिया है। अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस आग की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Image Source : Instagram

अलाना अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं और हाल ही में मां बनी हैं। अपने बच्चे और पति के साथ भी अलाना फोटो शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

अलाना पांडे ने अपने परिवार की फिल्मी विरासत को पीछे छोड़ते हुए अपने लिए अलग करियर का रास्ता चुना है। अलाना खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानती हैं।

Image Source : Instagram

Next : शादी से रिसेप्शन तक, अरमान मलिक और उनकी बेगम का दिखा स्टाइलिश लुक