

अनिता हसनंदानी टीवी ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि, अभिनेत्री का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, जिसके बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया।
Image Source : instagramअनिता कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। अपने काम के अलावा अनिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।
Image Source : instagramअनिता एक समय पर अभिनेता एजाज खान को डेट कर रही थीं, जिसकी काफी चर्चा भी रही। लेकिन, फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
Image Source : instagramअनिता और एजाज के ब्रेकअप से इनके फैंस भी काफी हैरान रह गए थे, क्योंकि एक समय पर ऐसी भी चर्चा थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब दोनों मूवऑन कर चुके हैं।
Image Source : instagramअनिता ने रोहित रेड्डी से शादी कर ली और दोनों का एक बेटा भी है। वहीं एजाज कुछ महीनों पहले तक पवित्रा पुनिया के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
Image Source : instagramइस बीच अनिता ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में एजाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की और बताया कि एक समय पर उन्होंने अपने करियर में कई गलत फैसले लिए।
Image Source : instagramअनिता ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि उसे परेशानी थी या नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी नहीं रोका। मैं अपने रिलेशनशिप में कुछ एक्स्ट्रा करना चाहती थी और इसलिए मैंने कई गलत फैसले लिए। मैंने कई मौके छोड़े।'
Image Source : instagram'वो कहते थे 'मैं नहीं चाहता तुम ऐसे सीन करो।' जो भी हो, मैंने अपने करियर में कई अच्छे मौके जाने दिए। उस समय मेरे लिए प्यार और रिश्ता ज्यादा जरूरी था। बस ये ही अफसोस है।'
Image Source : instagramबता दें, अनिता हसनंदानी ये हैं मोब्बतें, कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजलि और नागिन जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने काव्यांजलि में एजाज खान के साथ काम किया था।
Image Source : instagramNext : 'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ने के बाद कुछ इस तरह जी रहे हैं ईशान