'मां 10 तो पापा कमाते थे 20 रुपये...' रणवीर सिंह की 'बहन' ने देखी तंगी, छलका दर्द

'मां 10 तो पापा कमाते थे 20 रुपये...' रणवीर सिंह की 'बहन' ने देखी तंगी, छलका दर्द

Image Source : Instagram

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह की बहन गायत्री रंधावा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अंजलि आनंद टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं।

Image Source : Instagram

अंजलि आनंद ने 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सहित कई टीवी शोज में काम किया है और अपने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई है।

Image Source : Instagram

अंजलि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल, करियर पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचने में कितनी मेहनत करनी पड़ी।

Image Source : Instagram

अंजलि ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा- 'मां को तो काम करना ही पड़ा, क्योंकि अगर वो काम नहीं करतीं तो शायद खाना भी नसीब नहीं होता।'

Image Source : Instagram

'मेरी मां उस टाइम पर 10 रुपये कमाती थीं। वह तब शायद 11-12 साल की रही होंगी, जब उन्होंने काम किया। उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था। मेरी मां मुंबई से ही हैं।'

Image Source : Instagram

'वह समृद्ध घर से नहीं थीं तो आगे जाकर नौकरी करनी ही पड़ी। मेरे पापा एयरपोर्ट पर काम करते थे, उन्हें 20 रुपये मिलेत थे। लोग उन्हें वहां पैर मारकर जगाते थे और कहते थे काम करो।'

Image Source : Instagram

'पैसे कमाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहली कैंटीन भी खोली। मैं आज जहां भी हूं, उन्हीं दोनों की बदौलत हूं। उन्होंने मेरी बहुत मदद की है यहां तक पहुंचने में।'

Image Source : Instagram

अंजलि अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं- 'मेरी मां एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं, तो उन्होंने मेरी ज्यादा मदद की।'

Image Source : Instagram

बता दें, अंजलि आनंद टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं, लेकिन अपने वजन को लेकर वह कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार हो चुकी हैं। इसे लेकर एक्ट्रेस खुद कई बार ट्रोल्स को जवाब देने से भी नहीं कतरातीं।

Image Source : Instagram

Next : ऐसी रही पटौदी खानदान की ईद, सैफ-करीना के घर पर लगा जमघट