

भारत में धूम मचाने के बाद अब अंबानी फैमिली लंदन में अनंत-राधिका की शादी का जश्न मनाने वाला है, जिसके लिए पूरी फैमिली इन दिनों लंदन में है।
Image Source : Instagramइस जश्न के लिए लंदन का एक 7 स्टार होटल भी बुक किया गया है, जिसका नाम स्टोक पार्क होटल है। बुधवार को मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी को लंदन की सड़कों पर घूमते भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
Image Source : Instagramइस बीच अंबानी फैमिली की नई बहू राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक नए ही लुक में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramअंजलि का ये लुक लंदन में रखी गई एक पार्टी से सामने आया है, जिसमें वह एक ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramअंजलि का ये वीडियो उनकी मेकअप आर्टिस्ट मीरा सखरानी ने शेयर किया है, जिसमें अंजलि बेहद खूबसूरत और क्लासी लग रही हैं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका की लंदन पार्टी के लिए राधिका की बड़ी बहन ने ये खूबसूरत लुक चुना था। वीडियो में अंजलि शीर फैब्रिक वाली वाइड ऑफ-शोल्डर बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramउनके पूरे लुक में जिस पर फैंस की नजर जा टिकी है, वह था उनका हेड एक्सेसरी और उनका शिमरी मेकअप।
Image Source : Instagramअपने लुक को अंजलि ने एक क्राउन नुमा तितलियों और फूलों से सजे टिआरा के साथ पूरा किया, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था।
Image Source : Instagramअंजलि ने टियारा के अलावा हाथ में गोल्डन कंगन, अंगूठियां और कानों में गोल्डन ईयरिंग्स पहने थे, जो उनके लुक के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था। हेयर स्टाइल की बात करें तो अंजलि ने बालों को कर्ल किया है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था।
Image Source : InstagramNext : दलजीत कौर को बेदखल नहीं कर पाएंगे पति निखिल, ना ही फेंक सकेंगे सामान, केन्या कोर्ट से मिली राहत