पहली ही फिल्म से बनीं स्टार, याददाश्त खोई तो बिखरी जिंदगी, कौन है ये हसीना?

पहली ही फिल्म से बनीं स्टार, याददाश्त खोई तो बिखरी जिंदगी, कौन है ये हसीना?

Image Source : Instagram

पहली ही फिल्म से स्टारडम हासिल करने वाली इस अभिनेत्री की जिंदगी कुछ ही सालों में बिखर गई। एक हादसे ने उनकी फिल्मी करियर को खत्म कर दिया और ये सालों के लिए गुमनाम हो गईं।

Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल की, जिन्होंने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया और अपनी सुंदरता के कारण उन्हें बॉलीवुड में मौका मिला।

Image Source : Instagram

1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' ने अभिनेत्री का रातोंरात स्टार बना दिया। ये फिल्म हिट साबित हुई और अनु अग्रवाल बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गईं।

Image Source : Instagram

फिल्म में उन्होंने अनु वर्गीस का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 1993 में मणिरत्नम द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'थिरुदा थिरुदा' में अभिनय किया।

Image Source : Instagram

इसके बाद वह 'कसक तमाशा' और 'राम शास्त्र' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन एक हादसे ने अनु अग्रवाल के भविष्य को पूरी तरह से बदल दिया।

Image Source : Instagram

1999 में अनु अग्रवाल एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। गंभीर चोटों के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image Source : Instagram

दुर्घटना के चलते वह 29 दिनों तक वह कोमा में रहीं, चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया और उन्होंने अपनी याददाश्त भी खो दी थी। लगभग 3 साल चले ट्रीटमेंट के बाद उनकी याददाश्त वापस आई थी।

Image Source : Instagram

हादसे में उनके शरीर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। न तो उन्हें अपने फिल्मी करियर के बारे में कुछ याद था और न परिवार के बारे में। अनु ने इलाज के जरिए खुद को फिर खड़ा किया।

Image Source : Instagram

इस हादसे के बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली। इसके बाद उनका पूरा ध्यान योग पर केंद्रित हो गया। अब वह फिर से बॉलीवुड में वापसी की राह तलाश रही हैं।

Image Source : Instagram

Next : Bank of Baroda से ₹50 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, चेक करें EMI