

एआई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे कॉलेज में अनुपमा की अनुज से मुलाकात होती है। शो में भले ही ये मोड़ नहीं दिखाया गया, लेकिन दोनों के कॉलेज लव की बात जरूर हुई थी।
Image Source : Xमेकर्स ने शो में तो दोनों के प्यार का आगाज नहीं दिखाया, लेकिन एआई मेकर्स ने इसकी झलकियां दिखाई हैं कि कैसे दोनों कॉलेज में मिले और बातें शुरू हुईं।
Image Source : Xइतना ही नहीं कॉलेज में दोनों का मिलना जुलना भी दिखाया गया है। सामने आई ये एआई तस्वीरें प्यार भले लंहों और उन पलों को दिखाती हैं जो मेकर्स ने कभी दिखाए ही नहीं।
Image Source : Xएआई तस्वीरों में कहानी कॉलेज रोमांस से आगे बढ़ती है और अनुज, अनुपमा को गिटार बजाकर रिझाता नजर आ रहा है। इस तस्वीर में दोनों का रोमांस शुरू होता नजर आ रहा है।
Image Source : Xएआई तस्वीर में ये भी दिखाया कि अगर अनुज बिना झिझके अनुपमा को कॉलेज में ही प्रपोज करता तो कहानी कैसी होती। जबकि असल शो में अनुज इसी जगह चूक गया था और फिर अनुपमा की शादी वनराज से हो गई थी।
Image Source : Xएआई तस्वीरों में अनुपमा की हैप्पी कहानी दिखाई गई है, जहां कॉलेज रोमांस के बाद दोनों की शादी हो जाती है।
Image Source : Xशादी के बाद दोनों को साथ में अच्छा वक्त गुजारते दिखाया गया है। शादी के बाद का तालमेल भी इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है।
Image Source : Xये तस्वीर ठीक वैसी है, जैसी शो में दिखाई थी। अनुज के साथ अनुपमा की स्कूटी राइड शो में देखने को मिली थी। दोनों का हैप्पी मोमेंट शो की तरह एआई आर्टिस्ट ने भी बनाया है।
Image Source : Xअनुपमा की प्रेगनेंसी की झलक भी दिखाई गई है। इस तस्वीर में अनुपमा के बगल में छोटी खड़ी नजर आ रही है। साथ ही अनुज प्रग्नेंट अनुपमा को संभालता दिख रहा है।
Image Source : Xइतना ही नहीं अनुपमा के बालों को संवारते भी अनुज को दिखाया गया है। दोनों का रोमांस एनिमेटेड वर्जन में लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Image Source : Xअनुपमा को अवॉर्ड मिलते भी दिखाया गया है। उसकी तरक्की में अनुज का साथ इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है।
Image Source : Xइतना ही नहीं दोनों के बुढ़ापे की कहानी भी दिखाई गई है। कुल मिलाकर ये एआई तस्वीरें अनुपमा की हैप्पी मैरिड लाइफ दिखाती हैं।
Image Source : XNext : डिजाइनर ने शादी का जोड़ा देने से किया था मना, फिर मां की 33 साल पुरानी साड़ी पहन दुल्हन बनी थीं यामी गौतम