

टीवी शो 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार काफी पसंद किया जाता था। इसे एक्ट्रेस अनघा भोसले ने निभाया था।
Image Source : Instagramअनघा बेहद खूबसूरत हैं और शो में उनका किरदार समर की प्रेमिका था, जो अचानक ही खत्म हो गया और उसकी वजह एक्ट्रेस से जुड़ी थी।
Image Source : Instagramअनघा भोसले ने शो में काम करते हुए ही फैसला कर लिया था कि वो अब शोबिज की दुनिया पूरी तरह छोड़ देंगी। इसकी वजह भी उन्होंने खुद ही बताई।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस कोई और करियर नहीं चुन रही थीं, बल्कि उन्होंने अपने लिए भगवान की भक्ति का रास्ता चुन लिया था।
Image Source : Instagramअनघा भोसले ने 22 साल की उम्र में ही तय कर लिया कि वो एक्टिंग से दूर हो जाएंगी और सिर्फ कृष्ण भक्ति में लीन रहेंगी।
Image Source : Instagramसाल 2022 में ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहने के बाद से ही एक्ट्रेस अनघा भोसले गीता के उपदेश देती हैं और अपनी जिंदगी एक जोगन की तरह गुजारती हैं।
Image Source : Instagramपहले हमेशा मेकअप और वेस्टर्सन कपड़ों में नजर आने वाली अनघा अब सिर्फ साड़ी ही पहनती हैं। इसके साथ वो माथे पर चंदन और गले में तुलसी की माला पहने नजर आती हैं।
Image Source : Instagramइस्कॉन समाज से जुड़ने के बाद से ही वो लोगों को कृष्ण लीला के बारे में जागरूक करती हैं और उन्होंने इसे ही अपने जीवन का मकसद बना लिया है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस का कहना है कि उनका झुकाव बचपन से ही भगवान की ओर रहा। उनका परिवार भी काफी धार्मिक था और यही वजह रही कि उन्होंने धर्म का रास्ता चुना।
Image Source : Instagramअनघा का ये भी कहना है कि एक्टिंग और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उन्हें उनके भगवान से दूर ले जा रहे थे। वो ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती जिससे कृष्णा खुश न हों, इसलिए दूरी ही बेहतर समझी।
Image Source : InstagramNext : गांव की भोली सी दिखने वाली 'अंगूरी भाभी' रियल लाइफ में दिखती हैं बेहद ग्लैमरस