

अनुपमा मेकर्स ने शो में बड़ा बदलाव किया, जिसके चलते अब शो में लीप भी आने वाला है। ऐसे में पुराने किरदारों का पत्ता साफ हो रहा है।
Image Source : Instagramहालिया ट्रैक के अनुसार किंजल, यानी अनुपमा की बड़ी बहू का ट्रैक खत्म कर दिया गया। शो में चल रही कहानी के अनुसार उन्हें विदेश रवाना कर दिया गया है।
Image Source : Instagramइसके बाद से ही खबरें सामने आ रही हैं कि अब किंजल यानी निधि शाह की शो से छुट्टी हो गई है और अब उनकी वापसी नहीं होगी।
Image Source : Instagramअब निधि ने भी हालिया इंटरव्यू में इस पर चुप्पी तोड़ी और पूरा मामला डिटेल में बताया है। उन्होंने साफ किया कि वो शो से क्यों गायब हुई हैं।
Image Source : Instagramनिधि ने कहा, 'मेरा मानना है कि शो छोड़ने का ये सही समय था। अब शो में कुछ खास करने को नहीं बचा और यही बेहतर है कि इसे लंबा न खींचा जाए।'
Image Source : Instagramनिधि ने आगे कहा, 'मुझे ये भी लगता है कि मेरे किरदार किंजल ने काफी अच्छा काम किया है। मेरा किरदार खत्म होने के बारे में पता चला तो मैं भावुक हो गई।'
Image Source : Instagramनिधि आगे कहती हैं, 'मैंने इस किरदार को काफी वक्त दिया। साढ़े तीन साल हो गए हैं, ये कोई मजाक नहीं है।'
Image Source : Instagramइस मामले पर बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'भविष्य में उनकी शो में वापसी हो सकती है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। हालिया ट्रैक के अनुसार यही लग रहा है कि मेरी वापसी न हो।'
Image Source : Instagramनिधि ने आगे कहती हैं, 'मैं नए शोज के लिए ऑडिशन दे रही हूं। टीवी, वेब या फिल्में नए प्रोजेक्ट के तौर पर करने के लिए तैयार हूं।'
Image Source : InstagramNext : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को फिस्ड्डी बना रहीं ये सात गलतियां