अनुज को उसकी मां से मिलाने का अनुपमा ने उठाया बीड़ा, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

अनुज को उसकी मां से मिलाने का अनुपमा ने उठाया बीड़ा, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

Image Source : X

'अनुपमा' की शुरुआत में ही मालती देवी अपने कमरे से निकलकर भटक जाएगी। पाखी उन्हें कमरे में ले जाएगी।

Image Source : X

अनुपमा और अनुज एक दूसरे से अनाथ आश्रम को लेकर बात करेंगे। अनुज इस दौरान इमोशनल हो जाएगा। वो अनुपमा से अनाथालय में डोनेशन के लिए कहेगा।

Image Source : X

इसके बाद अनुज मालती देवी के बारे में सोचता है। इसके बाद मालती देवी पाखी से पूछती है कि किस चीज की तैयारी हो रही है। पाखी उसे बताती है कि अनुज के जन्मदिन की तैयारी है।

Image Source : X

वहीं शाह हाउस में अनुज के जन्मदिन को लेकर चर्चा होती है। वहीं बा और वनराज को बापूजी समझाएंगे कि वहां कोई ड्रामा न करें।

Image Source : X

डिंपी और बा में थोड़ी नोकझोक होगी, जिसके बाद बापूजी कहेंगे कि अनुज के जन्मदिन पर सिर्फ धमाल करना है और कोई ड्रामा नहीं करना है।

Image Source : X

अनुपमा अनाथ आश्रम जाएगी। वो डोनेशन का चेक दे रही होगी कि तभी मालती देवी के बेटे की तस्वीर गिर जाएगाी। डोनेशन ले रही महिला उसे देखकर शॉक हो जाएगी।

Image Source : X

वो बताएगी कि वो मालती देवी और उसके बेटे दोनों को जानती है। अनुपमा भी ये सुनकर शॉक हो जाएगी। इसी बीच अनुज मालती देवी का कमरा बंद कर के मन में सोचेगा कि वो उसके जन्मदिन में शामिल न हों।

Image Source : X

तभी अनाथ आश्रम में मालती देवी के बेटे का सच अनुपमा के सामने आ जाएगा। वहीं शाह फैमिली अनुपमा के घर पहुंच जाएगी।

Image Source : X

पार्टी में डिंपी की तबीयत थोड़ी खराब रहेगी। वहीं सभी रोमिल को देखकर परेशान होंगे, इसी दौरान पाखी बीच में आकर पार्टी शुरू कराएगी।

Image Source : X

अनुज, अनुपमा के आने का इंतजार करेगा। वहीं अनुपमा को पता चल जाएगा कि मालती देवी अनुज की मां है।

Image Source : X

पार्टी में सभी गेम खेल रहे होंगे कि तभी वहां मालती देवी कमरे से बाहर आ जाएंगी। दूसरी ओर अनुपमा भी सच बताने के लिए निकल पड़ेगी। तभी अनुज की नजर मालती देवी पर पड़ जाएगी।

Image Source : X

Next : Priyanka Chopra ने LA के घर में की गणपति स्थापना, क्यूट मालती मैरी ने भी की पूजा