

33वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें रूपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' 2.3 की रेटिंग के साथ एक बार फिर पहले नंबर पर बना हुआ।
Image Source : Instagram/@rupaliganguly'अनुपमा' के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 2.0 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। 'क्योंकि सास भी कभी बही 2' जो पिछले हफ्ते चौथे स्थान पर था। अब 1.9 की टीआरपी के साथ टॉप 3 में एंट्री कर चुका है।
Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial'अनुपमा' पिछले दो हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में धूम मचा रहा है, जिसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। यहां सीरियल इन 5 वजह से टॉप 1 पर बना हुआ है।
Image Source : Instagram/@rupaliganguly'अनुपमा' का लेटेस्ट ट्रैक अंश और प्रार्थना की शादी के बाद से काफी मजेदार हो गया है। अनुपमा और राही में डांस कंपीटीशन जीतने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
Image Source : Instagram/@rupaligangulyदूसरी तरफ कोठारी परिवार में ख्याति राही को विजयी भवः का आशीर्वाद देती है और कहती है कि तुम्हें जीतना है। वहीं, डांस कंपीटीशन का ये ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Image Source : Instagram/@adrija_roy_officialकोठारी परिवार से गौतम का विवाद भी चर्चा में बना हुआ है। वह अपने बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ाई करता नजर आने वाला है। लीगल ड्रामे की वजह से शो में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagram/@adrija_roy_official'अनुपमा' में अनुज की मौत का ट्रैक फिर से दिखाया गया, जिसके बाद से दर्शक यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर अनुज का कातिल कौन हैं?
Image Source : Instagram/@rupaliganguly'अनुपमा' का एक एपिसोड जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। उसमें राही अपने ससुर पराग कोठारी पर धोखे का आरोप लगाएगी। वहीं पराग अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां करेंगे।
Image Source : Instagram/@rupaliganguly'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जो पिछले हफ्थे दूसरे स्थान पर था। वह अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। इसकी टीआरपी 1.9 है। वहीं, 'तुम से तुम तक' पिछले हफ्ते छठे स्थान पर था और अब 1.8 की रेटिंग के साथ टॉप 5 में है।
Image Source : Instagram/@taarakmehtakaooltahchashmahnfNext : रामायण के 'लक्ष्मण' ने पत्नी के साथ की बप्पा की पूजा