'अनुपमा' को छोड़ खाना पकाने पहुंचा 'अनुज', खाते ही फराह खान की जुबान का बिगड़ा स्वाद

'अनुपमा' को छोड़ खाना पकाने पहुंचा 'अनुज', खाते ही फराह खान की जुबान का बिगड़ा स्वाद

Image Source : Instagram

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस शो में दीपिका कक्कड़ से लेकर अनुपमा फेम गौरव खन्ना तक नजर आने वाले हैं।

Image Source : Instagram

रणवीर बरार, विकास खन्ना शो के जज हैं और फराह खान इस कुकिंग शो की होस्ट हैं। इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना अपनी कुकिंग स्किल दिखाते नजर आए।

Image Source : Instagram

गौरव खन्ना Mezee Platter बनाता हैं और डिश जजेस को परोसते हैं, लेकिन गौरव की ये डिश जजेस को इंप्रेस नहीं कर पाई और जजेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया।

Image Source : Instagram

गौरव ने एक साथ टेबल पर 5 डिशेज रखीं, जिसे देखकर शेफ विकास खन्ना कहते हैं- 'आपने टेबल पर 5 डिश रख दीं, इसे कॉन्फिडेंस कहना चाहिए या ओवर कॉन्फिडेंस।'

Video Source : Instagram

गौरव खन्ना की बनाई डिश ना तो शेफ रणवीर बरार को पसंद आई और ना ही विकास खन्ना को। विकास खन्ना ने बताया कि बैंगन कच्चा रहने की वजह से इसमें स्वाद की कमी है।

Image Source : Instagram

आखिरी में फराह खान ने ये डिश टेस्ट की और खाते ही तुरंत मुंह से बाहर निकाल दिया और बोलीं- 'ये बिलकुल भी खाने लायक नहीं है।'

Image Source : Instagram

जजेस का रिएक्शन देखने के बाद गौरव खन्ना हैरान रह जाते हैं और किसी को कोई जवाब नहीं दे पाते। लेकिन, गौरव खन्ना के फैंस को उम्मीद है कि वह अगली बार अपना बेस्ट देंगे।

Image Source : Instagram

पिछले दिनों गौरव खन्ना 'अनुपमा' सीरियल छोड़ने के चलते चर्चा में थे। अभिनेता शो में 'अनुज कपाड़िया' के रोल में नजर आ रहे थे, जिन्होंने सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के बाद शो से दूरी बना ली।

Image Source : Instagram

अनुपमा छोड़ने के बाद अब गौरव खन्ना सेलिब्रिटी कुकिंग शो यानी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी कुकिंग स्क्लिस फ्लॉन्ट करते नजर आएंगे।

Image Source : Instagram

Next : फिल्मों के लिए इन 7 एक्ट्रेसेस ने असल में मुंडवाया था सिर, चौंका देगा पांचवां नाम