

पाखी और डिंपी की लड़ाई होगी। डिंपी पर पाखी समर की मौत का इलजाम लगाएगी। फिर उसे अहसास होगी कि उसने गलत कहा है। डिंपी पाखी के सामने अपने दिल की बात रखेगी, लेकिन पाखी उसे भड़काएगी।
Image Source : Xइसके बाद अनुज के बिना ही अनुपमा और देविका अपने मिशन पर निकल जाएंगी। अनुज और अनुपमा से मालती देवी झूठ बोलेंगी। इसकी वजह से दोनों के मिशन में गड़बड़ हो सकती है।
Image Source : Xअनुपमा समर के कातिल सोनू के सामने पहुंच जाएगी और जोर-जोर से टेबल पीटेगी। इस दौरान देविका अनुज के न आने की वजह से घबराएगी। अनुज को जैसे ही पता चलेगा कि अनुपमा अकेले गई है वो तुरंत उसके पीछे निकल जाएगा।
Image Source : Xमालती देवी की झिझक देखकर रोमिल को पता चल जाएगा कि उन्होंने जाबूझकर झूठ बोला है। इसके बाद अनुपमा सोनू से भिड़ी नजर आएगी। देविका अनुज के समय पर न पहुंचने के चलते फिक्र करेगी।
Image Source : Xवहीं अनुपमा का ट्रुथ और डेयर गेम सोनू के साथ शुरू होगा। अनुपमा सोनू को सच बोलने के लिए उकसाएगी और कहेगी कि वो शेर के कलेजे वाला है तो सच बोले और बताए कि समर का खून उसी ने किया था।
Image Source : Xअनुपमा के गुस्सा दिलाने के बाद गुस्से में आकर सोनू अनुपमा पर बंदूक तान देगा और कहेगा कि समर को उसी ने मारा है। अनुपमा के सिर पर बंदूक देखकर देविका की हालत खराब हो जाएगी। वो अनुपमा को कहेगा कि इसी गन से उसने समर को मारा था।
Image Source : Xइस सब तमाशे के बीच अनुज पहुंच जाएगा। सोनू अनुज को जान से मारने की धमकी देगा। वो कहेगा कि वो दोनों को उड़ा देगा। ये सुनते ही दोनों एक साथ सोनू की ओर बढ़ेंगे।
Image Source : Xसोनू गोली चला देगा, लेकिन अनुपमा, अनुज की ओर कूदकर उसे बचा लेगी। इसी के साथ ही पुलिस आ जाएगी और सोनू को गिरफ्तार कर लेगी। अनुपमा ये सब देखकर हो रो पड़ेगी और कहेगी कि सच जीत गया।
Image Source : Xआगे देखेंगे कि अनुपमा-अनुज को खुश देखकर मालती देवी मन ही मन तिलमिलाएगी। वहीं अनुपमा डिंपी को संभालेगी, जिसे देख पाखी जल-भुन जाएगी। उसे अकेला छोड़ अधिक भी चला जाएगा। मालती देवी इस मौके का फायदा उठाएगी।
Image Source : XNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल