अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने दोबारा रचाई शादी, पति शेन ग्रेगोइरे संग शेयर की तस्वीरें

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने दोबारा रचाई शादी, पति शेन ग्रेगोइरे संग शेयर की तस्वीरें

Image Source : Instagram

मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने एक फिर से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए ये खुशखबरी फैंस को दी है।

Image Source : Instagram

आलिया कश्यप ने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ 6 जुलाई को दोबारा शादी की थी। जी हां, इस कपल ने पिछले साल 11 दिसंबर को अपने करीबी और परिवार की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

Image Source : Instagram

अब आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने क्रिश्चियन वेडिंग की है। शादी के 6 महीने बाद आलिया फिर से दुल्हन के लुक में नजर आईं। अनुराग कश्यप की बेटी ने ये तस्वीरें इंस्टा पर पोस्ट की हैं।

Image Source : Instagram

इन खूबसूरत तस्वीरों के वायरल होते ही यूजर्स और सेलिब्रिटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे को बंधाई दे रहे हैं। फोटोज को बहुत प्यारा कैप्शन भी दिया है।

Image Source : Instagram

आलिया कश्यप ने वेडिंग फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमने दोबारा शादी की है'। इन तस्वीरों में कपल एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

इस तस्वीर में आप कपल को लिपलॉक करते देख सकते हैं। शादी के लिए इस मशहूर स्टारकिड आलिया ने व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। उन्होंने अपना लुक व्हाइट ग्लवस, नेकलेस, सिंपल ईयरिंग्स से पूरा किया।

Image Source : Instagram

वहीं आलिया के पति शेन ग्रेगोइरे ने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन चुना था। इसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Image Source : Instagram

आलिया और शेन ने अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट की है। कपल की वेडिंग फोटोज सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। इस फोटो पर खुशी कपूर ने रिएक्ट करते हुए उन्हें बंधाई दी है।

Image Source : Instagram

इतना ही नहीं अनुराग कश्यप ने भी अपनी बेटी और पूरे परिवार के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें शेन की पूरी फैमिली भी नजर आ रही है। साथ ही यह भी बताया कि ये फैमिली बहुत बड़ी है।

Image Source : Instagram

Next : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सहमी रहती हैं राशि खन्ना