

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का इन दिनों विराट कोहली के साथ आईसीसी चैंम्पियन ट्रॉफी में एक्टिव हैं।
Image Source : Instagramविराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वन डे मैच खेला, लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। विराट शुरूआत में ही कैच आउट हो गए।
Image Source : Instagramग्लेन फिलिप्स ने कैच पकड़ा और विराट आउट हो गए, इस पर अुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramकोहली ने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑफ side में शॉट खेला, लेकिन पॉइंट पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उछलकर कैच पकड़ लिया।
Video Source : Instagramकोहली के आउट होने पर सभी भारतीय फैंस मायूस हो गए और स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी यानी अनुष्का ने भी अपना माथा पकड़ लिया। विराट के आउट होते ही वह उदास हो गईं।
Image Source : Xअनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो विराट के आउट होने के बाद का है। अनुष्का अपने माथा पकड़ती हैं और मायूस हो जाती हैं।
Image Source : Xइस दौरान वह कुछ शब्द कहती हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि अनुष्का ने विराट के आउट होने पर गाली दे रही हैं।
Image Source : Xहालांकि वीडियो देखने पर ऐसा नहीं लग रहा कि वह गाली दे रही हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी चर्चा में है।
Image Source : Instagramअनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेत्री 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, लेकिन अब तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है।
Image Source : InstagramNext : बेटा या बेटी क्या चाहती हैं कियारा आडवाणी?