

हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मी एक्ट्रेस रुहानी शर्मा अनुष्का शर्मा की कजिन बहन हैं। ये बात कम ही लोग जानते हैं।
Image Source : Instagramपंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने के बाद रुहानी शर्मा ने अपनी बहन अनुष्का के दिखाए रास्ते पर चलने का फैसला किया।
Image Source : Instagramरुहानी शर्मा ने फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई और तेलुगु फिल्मों में छा गईं।
Image Source : Instagramरुहानी ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की। 'ठेका बाई एम्मी बस', 'क्लासरूम' और 'कुड़ी तू पटाका' में नजर आईं।
Image Source : Instagramसाल 2017 में तमिल फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म का नाम है 'कदैसी बेंच करती'। इसके ठीक एक साल बाद ही तेलुगु डेब्यू किया।
Image Source : Instagramपहली ही फिल्म के लिए उन्हें सराहा गया और इसके बाद 'हिट: द फर्सट केस' में नजर आईं। इस फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई।
Image Source : Instagramरुहानी बीते साल हिन्दी फिल्मों में भी डेब्यू किया। 'आगरा' में उनका बड़ा किरदार देखने को मिला। ये फिल्म कान्स 2023 में भी दिखाई गई।
Image Source : Instagramये फिल्म ऑनलाइन लीक हुई, जिसके बाद एक इंटीमेट सीन को लेकर रुहानी शर्मा खबरों में बनी रहीं। इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी।
Image Source : Instagramआखिरी बार रुहानी शर्मा विक्रांत मैसी जैसी क्लासी एक्टर के साथ फिल्म 'ब्लैकआउट' में नजर आईं। इस फिल्म में मोनी रॉय और सुनील ग्रोवर जैसे धांसू कलाकार भी थे।
Image Source : Instagramअब जल्द ही रुहानी शर्मा एक तमिल थ्रिलर में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम 'मास्क' है।
Image Source : InstagramNext : दिमाग घुमा देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, क्लाइमैक्स तक खाते रहेंगे गच्चा, एंडिंग का गलती से भी नहीं होगा अंदाजा