

जब भी कोई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधता है, हर तरफ बस इनके ही चर्चे होते हैं। इनके वेडिंग लुक देखने को बेकरार रहते हैं, लेकिन इनकी शादी में सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जाता है, जिससे उनके वेडिंग वीडियो लीक न हों।
Image Source : Instagramकई बार तो शादी में पहुंचे गेस्ट के फोन तक जमा करा लिए जाते हैं, इसके बाद भी इनके फोटो-वीडियो लीक हो जाते हैं। तो जब किसी के पास फोन-कैमरा नहीं होता तो इनकी वेडिंग फोटोज-वीडियो कैसे लीक हो जाते हैं, क्या आपने कभी ये सोचा है?
Image Source : Instagramसेलिब्रिटीज के फोटो-वीडियो इतनी सिक्योरिटी के बाद भी कैसे लीक हो जाते हैं, इसका खुलासा सेलिब्रिटी वेडिंग फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर वशाल पंजाबी ने एक पॉडकास्ट के दौरान किया।
Image Source : Instagramविशाल पंजाबी ने सेलेब्स के लीक्ड वेडिंग फोटो-वीडियो के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि कई बार सेलेब्स खुद अपने वेडिंग के इनसाइड वीडियो-फोटो लीक कराते हैं।
Image Source : Instagramविशाल पंजाबी के अनुसार, सेलेब्स कई बार नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराते हैं, ताकि इनकी शादी के फोटो-वीडियो लीक ना हों।
Image Source : Instagramलेकिन, कई बार खुद ही अपनी शादी के फुटेज लीक करने को भी कहते हैं। ये सब वह पब्लिसिटी के लिए करते हैं।
Image Source : Instagramअपने वेडिंग वीडियो लीक कराने वाले सेलिब्रिटी ये भी रिक्वेस्ट करते हैं कि वेडिंग फुटेज ऐसे हों कि लगे कि फोन से रिकॉर्ड करके लीक किए गए हैं।
Image Source : Instagramहालांकि, विशाल पंजाबी ने इस दौरान किसी सेलिब्रिटी का नाम नहीं लिया। लेकिन, ये जरूर बताया कि अक्सर ये सेलिब्रिटी नॉन डिस्क्लोजर पॉलिसी साइन कराने के बाद खुद ही अपनी वेडिंग वीडियो-फोटो लीक करने को कहते हैं।
Image Source : Instagramबता दें, विशाल पंजाबी फेमस सेलिब्रिटी वीडिोयग्राफर हैं, जिन्होंने रणवीर-दीपिका, सिद्धार्थ-कियारा, विराट-अनुष्का और कैटरीना-विक्की जैसे सेलेब्स की वेडिंग शूट की है।
Image Source : InstagramNext : प्रियंका चोपड़ा संग बीच पर रोमांटिक हुए निक जोनस, अतरंगी तस्वीरों से बनाया बर्थडे खास