कौन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू? बेटे आर्यमान ने कर दिया खुलासा

कौन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू? बेटे आर्यमान ने कर दिया खुलासा

Image Source : Instagram

अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमान सेठी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में है।

Image Source : Instagram

नए व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू का चेहरा देखने को मिल गया है। जी हां, उनके बेटे ने बता दिया है कि वह किस लड़की को डेट कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

आर्यमान सेठी जब गर्लफ्रेंड, एक्टर-मॉडल योगिता बिहानी को सरप्राइज देने के लिए हैदराबाद पहुंचते हैं तो उन्हें वहां देख वह दंग रह जाती हैं।

Image Source : Instagram

अर्चना पूरन के बेटे की गर्लफ्रेंड योगिता 'द केरला स्टोरी' और टेलीविजन सीरियल 'दिल ही तो है' में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। इसमें उनके साथ करण कुंद्रा भी थे।

Image Source : Instagram

व्लॉग में योगिता अपनी शूटिंग से वापस आते दिखाई देती हैं और तभी आर्यमान उनके होटल की लॉबी में गुलदस्ता लिए पहुंच जाते हैं। यह सरप्राइज देख उनके होश उड़ जाते हैं।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में दोनों अपने रिश्ते के बारे में बात करते दिखाई देते हैं। फिर मूवी नाइट, शॉपिंग और रोमांटिक डिनर डेट पर निकल जाते हैं।

Image Source : Instagram

योगिता के साथ उनके डेटिंग की अफवाहें तब सामने आई थी, जब वो पहली बार आर्यमान के म्यूजिक वीडियो 'छोटी बातें' में दिखाई दी थीं।

Image Source : Instagram

योगिता बिहानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2018 में एकता कपूर के रोमांटिक सोप ओपेरा 'दिल ही तो है' में पलक शर्मा के रूप दिखाई दी थीं। इस शो से उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था।

Image Source : Instagram

Next : कमल हासन की बेटी बनकर शुरू किया था करियर, 2000 करोड़ी फिल्म की रही हीरोइन, अब रोमांस का तड़का लगाकर जीते दिल