

सोशल मीडिया पर्सनालिटी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड, पटकथा लेखक रोहन ठक्कर से सगाई करने वाली हैं।
Image Source : Instagramयह समारोह कल यानी गुरुवार के लिए निर्धारित है। एक सूत्र ने बताया कि अंशुला और रोहन 2 अक्टूबर को सगाई करेंगे। उस दिन एक पूजा रखी गई है।
Image Source : Instagramवे इसे सादगी से मना रहे हैं। यह एक निजी समारोह होगा जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
Image Source : Instagramजिनमें उनके पिता बोनी कपूर, उनके भाई, अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहनें, अभिनेत्री खुशी और जान्हवी कपूर शामिल हैं।
Image Source : Instagramशादी इसी दिसंबर में होने वाली है। हमने परिवार से टिप्पणी के लिए संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
Image Source : Instagramबता दें कि अंशुला और रोहन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और खुलकर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Instagramअंशुला भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Image Source : Instagramअंशुला अपनी लवस्टोरी के बारे में भी खुलकर बात कर चुकी हैं। अंशुला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
Image Source : Instagramइसके बाद दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों करीब 2 साल से खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अब सगाई करने वाले हैं।
Image Source : InstagramNext : फिर नाना बनेंगे अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी