

संजय लीला भंसाली अब दर्शकों के बीच एक और लव ट्राइएंगल लेकर आने की तैयारी में हैं। दिग्गज फिल्ममेकर की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' होगी, जिसमें दर्शकों को एक और शानदार कहानी देखने को मिलेगी।
Image Source : Instagramलव एंड वॉर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
Image Source : instagramहालांकि, संजय लीला भंसाली इससे पहले भी कई फिल्मों में लव ट्राइएंगल के जरिए दर्शकों के दिल जीत चुके हैं।
Image Source : instagramतो चलिए आपको दिग्गज फिल्ममेकर की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें उन्होंने टूटे दिलों की कहानी बयां की है।
Image Source : instagramऐश्वर्या, शाहरुख और माधुरी दीक्षित स्टारर 'देवदास' भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित लव ट्राइएंगल्स में से एक है।
Image Source : instagramसलमान खान, ऐश्वर्या और अजय देवगन स्टारर 'हम दिल दे चुके सनम' को देखकर आज भी दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।
Image Source : instagramरणबीर कपूर, सोनम कपूर और सलमान खान स्टारर 'सांवरिया' में दिखाए गए अनोखे लव ट्राइएंगल ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी थी।
Image Source : instagramदीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर हिस्टोरिकल बैकड्राप पर बनी 'बाजीराव मस्तानी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
Image Source : instagramदीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर 'पद्मावत' में भी लव ट्राइएंगल देखने को मिला था।
Image Source : instagramNext : शादी के कार्ड छपने के बाद तोड़ दिया रिश्ता, अब तक कुंवारी है एक्ट्रेस