चटक गुलाबी गाउन में छाई 'बालिका वधू' की 'आनंदी', शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

चटक गुलाबी गाउन में छाई 'बालिका वधू' की 'आनंदी', शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

Image Source : Instagram

टीवी की 'आनंदी' अविका गौर अपने लुक और क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

अविका गौर ने हाल ही में अपने नए अवतार की कुछ खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

Image Source : Instagram

इस तस्वीर में अविका पिंक और ब्लैक ऑउटफिट में काफी ग्लैमरस और क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस सुंदर आउटफिट के साथ ब्लैक हील्स कैरी की हैं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग तरीके से पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आपको किसी की नजर ना लगे।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड क्वीन।' एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप कितनी सुंदर हो।'

Image Source : Instagram

अविका ने छोटी उम्र में ही टीवी की दुनिया में अपना एक बड़ा नाम बनाया है। एक्ट्रेस ने 'बालिका वधू' शो में आनंदी सिंह के किरदार से लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने 'पाठशाला' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, सौरभ शुक्ला जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया।

Image Source : Instagram

जिसके बाद एक्ट्रेस 'तेज', 'कहानी रबरबैंड की', '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'पुष्पा' के 'जाली रेड्डी' ने की शादी, मंडप पर दुल्हन संग हुए रोमांटिक, देखें वेडिंग फोटोज