

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में से एक थीं। अपने करियर में उन्होंने आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के था काम किया था।
Image Source : Instagramआयशा जुल्का एक समय पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में थीं। ये वो समय था जब वह एक्टर अरमान कोहली को डेट कर रही थीं। दोनों ने 2 साल एक-दूसरे को डेट किया।
Image Source : Instagramआयशा ने अरमान के साथ 'कोहरा' और 'अनाम' जैसी फिल्मों में काम किया था। साथ काम करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
Image Source : Instagramइस बीच आयशा ने अरमान कोहली संग अपने रिश्ते पर रिएक्ट किया और कहा कि वह उनके बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं, क्योंकि कुछ लोग इस लायक नहीं होते कि उनके बारे में बात की जाए।
Image Source : Instagramआयशा ने विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान माना कि एक समय पर वह अरमान कोहली के साथ रिश्ते में थीं और इसकी वजह से उनके करियर को काफी नुकसान हुआ।
Image Source : Instagramआयशा के अनुसार, उनकी लाइफ से अरमान कोहली नाम का चैप्टर हमेशा के लिए मिट चुका है और वह उनके बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं
Image Source : Instagramआयशा ने बताया कि वह एक समय पर अरमान संग एंगेज्ड थीं, वो स्टेबल रिलेशनशिप था, लेकिन फिर उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया।
Image Source : Instagramफिर आयशा ने इससे ज्यादा इस पर बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने ये जरूर माना कि उनके और अरमान के रिश्ते के टूटने की वजह धोखेबाजी थी।
Image Source : Instagramउन्होंने बताया कि उनका और अरमान का रिश्ता एक ही झटके में खत्म हो गया था। इसमें उनके पेरेंट्स ने भी उनका सपोर्ट किया। अरमान के चलते उन्होंने कई फिल्में भी ठुकरा दी थीं।
Image Source : InstagramNext : अपूर्वा मखीजा ने डिलीट किए सारे पोस्ट, सबको किया अनफॉलो, क्या है माजरा?