

टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स के कमबैक का लोगों को बेसब्री से इंतजार है जो की जल्द ही खत्म होने वाला है। आने वाले दिनों में टीवी जगत में कई सारे सितारे कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Image Source : Instagramप्रियांशी यादव एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली है। सीरियल 'पांड्या स्टोर' से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद प्रियांशी जल्द ही 'डोरे 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
Image Source : Instagramआयशा सिंह लंबे समय बाद कलर्स के नए रोमांटिक सीरियल में नजर आएंगी। इसके पहले वह 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाई दी थी।
Image Source : Instagramसुरभि चंदना शादी के बाद बतौर कैमियो एक्ट्रेस टीवी के नए शो से कमबैक को तैयार हैं। वह नए सीरियल Appollena में नजर आएंगी। इस सीरियल में सुरभि का कैमियो होगा।
Image Source : Instagramअलीशा परवीन भी 'अनुपमा' में अब लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अलीशा सीरियल में अनुपमा की बेटी आध्या का रोल निभाने वाली हैं।
Image Source : Instagramतन्वी हेगड़े टीवी पर सालों पहले 'सोनपरी' में नजर आई थीं। अब तन्वी का नाम 'अनुपमा' की नई स्टार कास्ट की लिस्ट में जुड़ चुका है। वह सीरियल में किंजल की बेटी परी का रोल निभा सकती हैं।
Image Source : Instagramअदिति शर्मा आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' में दिखीं थीं। इस शो के बाद अदिति के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है। अदिति Appollena में नजर आएंगी, जिसमें वह लीड रोल निभाएंगी।
Image Source : Instagramइस लिस्ट में मिश्कत वर्मा का नाम भी शामिल है जो आखिरी बार सीरियल 'काव्या - एक जज्बा एक जुनून' में नजर आए थे। इसके ऑफ एयर होने के बाद अब नए सो में नजर आएंगे।
Image Source : Instagramशिवम खजुरिया टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ महीने पहले रोहित के किरदार नजर आए थे, लेकिन अब वह टीवी पर धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं। शिवम 'अनुपमा' में लीड रोल निभाने वाले हैं।
Image Source : InstagramNext : 'अनुपमा' में अब नहीं बचा है ग्लैमर, चंद दिनों में तीन हसीनाओं ने छोड़ा शो