

सिंगर बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन को एक बेटा हुआ है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की।
Image Source : Instagram/@meera_bachanउन्होंने भगवान कृष्ण का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, 'द्विज्ज बचन... दूसरा जन्म- एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म।'
Image Source : Instagram/@meera_bachanउन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'राधे श्याम की कृपा से हमें 1 दिसंबर, 2025 को एक बेटा हुआ है। हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भर गया है। सूरज फिर से उग आया है, जो हमारी जिंदगी में रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया है।'
Image Source : Instagram/@bpraakबी प्राक ने खुशखबरी देते हुए पोस्ट पर कैप्शन लिखा, 'सब राधे राधे है... जय श्री कृष्ण' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagram/@meera_bachanबी प्राक और मीरा की शादी 2019 में हुई थी। 2020 में कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने अदब रखा। बाद में 2022 में उन्हें एक और बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने फज्जा रखा, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
Image Source : Instagram/@meera_bachanअब, फज्जा की मौत के तीन साल बाद बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा को एक और बेटा हुआ है और उन्होंने उसका नाम भी बता दिया है।
Image Source : Instagram/@meera_bachanबी प्राक और मीरा ने अपने नवजात बेटे का नाम 'द्विज्ज बचन' रखा है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का मतलब भी बताया।
Image Source : Instagram/@meera_bachanसिंगर ने अपने बेटे का नाम DDVIJ बचन रखा है, जिसका मतलब है दो बार जन्मा एक आध्यात्मिक नया जन्म। सिंगर ने शुक्रवार, 19 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की थी।
Image Source : Instagram/@meera_bachanNext : टीवी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे अक्षय कुमार