बेहद हैंडसम हैं बबीता कपूर के भतीजे, सुपरहिट डेब्यू के बाद भी नहीं मिला स्टारडम

बेहद हैंडसम हैं बबीता कपूर के भतीजे, सुपरहिट डेब्यू के बाद भी नहीं मिला स्टारडम

Image Source : @therealkarismakapoor/Instagram

रणधीर कपूर और बबीता कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं बबीता कपूर के भतीजे भी बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं।

Image Source : @therealkarismakapoor/Instagram

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी की। दरअसल, आफताब के पिता प्रेम शिवदसानी बबीता के पिता हरी शिवदसानी के भांजे हैं, इस रिश्ते से बबीता, आफताब की बुआ हुईं।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

हालांकि, आफताब शिवदसानी ने तभी अपने करियर की शुरुआत कर दी थी जब वह नौ साल के थे। उन्होंने एक सुपरहिट फिल्म के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

आफताब शिवदसानी ने 9 साल की उम्र में अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर 'मि. इंडिया' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जो 1987 की सबसे सफल फिल्मों में से थी।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

मि. इंडिया के बाद भी आफताब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम जारी रखा और 1988 की फिल्म 'शहंशाह' में इंस्पेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव के बचपन का किरदार निभाया।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

इन फिल्मों के अलावा आफताब ने 'चालबाज', 'इंसानियत' और 'अव्वल नंबर' जैसी फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया और कई विज्ञापनों का भी चेहरा रहे।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

इसके बाद उन्हें राम गोपाल वर्मा की 'मस्त' (1999) में लीड रोल मिला, जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थीं और ये फिल्म सुपरहिट थी।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

मस्त के बाद आफताब कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन इसके बाद भी कहीं ना कहीं उस स्टारडम से अछूते रह गए, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

आफताब की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने निन दुसांज से शादी की है, जो पंजाबी मूल की हैं और उनका जन्म लंदन में हुआ था। निन फैशन और विज्ञापन की दुनिया का जाना-माना नाम हैं।

Image Source : @aftabshivdasani/Instagram

Next : याद है 'हे बेबी' की ये बच्ची? 21 साल बाद इतना बदल गया लुक