

सिंगर, एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले संग 26 अप्रैल 2021 को शादी रचाई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने 15 अक्टूबर, 2023 को अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी।
Image Source : Instagramअब हाल ही में सुगंधा मिश्रा की गोदभराई सेरेमनी हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Image Source : Instagramसुगंधा मिश्रा ने अपने पति डॉ. संकेत भोसले के साथ एक कोलैबोरेटिव पोस्ट में गोदभराई सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि महाराष्ट्रीयन रिती-रिवाज से की गई है।
Image Source : Instagramसामने आए तस्वीरों में सुगंधा मिश्रा और संकेत को एथनिक आउटफिट में देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramगोदभराई सेरेमनी के दौरान सुगंधा ने चौड़े ऑरेंज बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की ट्रेडिशन साड़ी पहनी थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramउन्होंने अपने लुक को कस्टमाइज्ड फ्लोरल ज्वैलरी और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।
Image Source : Instagramवहीं संकेत ने पीच कलर का कुर्ता-पायजामा और ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट पहनी थी।
Image Source : Instagramफंक्शन के दौरान सुगंधा मिश्रा और उनके पति डॉ संकेत तमाम रिती रिवाज भी निभाते देखे गए।
Image Source : Instagramबेबी शॉवर के दौरान मॉम टू बी सुगंधा और डैड टू बी संकेत ने बच्चे के डायपर बदलने से लेकर उन्हें तैयार करने जैसे कुछ मजेदार गेम भी खेले गए।
Image Source : Instagramइसके अलावा कपल को बर्फी-पेड़ा, ओटी-भरन और धनुष बाण जैसी कईं रस्में निभाते भी देखा गया।
Image Source : Instagramसुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के बेबी शॉवर की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल