'पापी पेट' के लिए जादूगर बना 'बागबान' फेम एक्टर, हवा में गायब की बोतल, करतब देख लोग हैरान

'पापी पेट' के लिए जादूगर बना 'बागबान' फेम एक्टर, हवा में गायब की बोतल, करतब देख लोग हैरान

Image Source : Instagram

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्हें स्टारडम के बाद डाउनफॉल देखने को मिला। ऐसे में कई ने एक्टिंग छोड़कर बिजनेस या कमाई के दूसरे साधन का रुख कर लिया।

Image Source : Instagram

इस बीच 'बागबान' फेम एक्टर अमन वर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि अभिनेता का एक्टिंग से गुजारा नहीं चल रहा, इसीलिए वह जादूगर बन गए हैं।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में अमन वर्मा किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं और अपने जादूगरी के अनोखे टैलेंट से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

वीडियो में अमन वर्मा स्टेज पर एक पेपर के सहारे एक बोतल गायब करते देखे जा सकते हैं और उनको ऐसा करते देख लोग हैरान हैं।

Image Source : Instagram

ये वीडियो खुद अमन वर्मा ने शेयर किया है और बताया कि उन्होंने जादूगरी के गुर सीखे हैं। उन्होंने बताया कि ये करना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन कामयाब रहा।

Video Source : Instagram

अमन वर्मा ने कैप्शन में लिखा- 'खैर, यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुर सीखे। थोड़ा मुश्किल था, लेकिन कामयाब रहा। ये सब हाथों की सफाई है। देवियों और सज्जनों, जादूगर आ गया है, जिसका नाम है- अमन यतन वर्मा।'

Image Source : Instagram

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने अभिनेता से पूछा- 'ये किस लाइन में आ गए सर?' जवाब में अमन वर्मा ने लिखा- 'पापी पेट का सवाल है दोस्त, क्या करें?'

Image Source : Instagram

वहीं एक यूजर ने अफसोस जताया और लिखा- 'इतने टैलेंटेड एक्टर को क्या करना पड़ रहा है। उन्हें ऐसे देखकर दुख हो रहा है।' वीडियो पर ऐसे ही और भी कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

Image Source : Instagram

अमन वर्मा के करियर की बात करें तो उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से फेम मिला था। इसी के साथ वह अंदाज, बागबान और संघर्ष जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

Image Source : Instagram

2005 में अमन वर्मा एक कास्टिंग काउच वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में रहे, जिसका उनके करियर पर काफी असर हुआ था।

Image Source : Instagram

Next : जब असल बालों की ड्रेस पहन कान्स पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस