

साउथ एक्टर बाला ने एक बार फिर शादी कर ली है और इस बार उन्होंने अपने ही रिश्तेदार की बेटी से शादी की है। 'लूसिफर' स्टार की यह तीसरी शादी है और उनकी दुल्हन उनकी अपनी चचेरी बहन कोकिला हैं।
Image Source : Instagramअभिनेता बाला अपनी चचेरी बहन कोकिला से तीसरी शादी करने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं, जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब बाला ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
Image Source : Instagramदो शादी तलाक के बाद अभिनेता के जीवन में कई तरह की उथल-पुथल देखने को मिली है। अब उन्होंने आलोचनाओं के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : Instagramअपनी तीसरी शादी के बारे में बात करते हुए। बाला ने कहा, 'मुझे तब पता चला कि वो मुझे प्यार करती है जब उन्होंने उनके लिए लिखी गई कविताएं पढ़ीं।'
Image Source : Instagramबाला ने आगे कहा, 'लोग उनके दोबारा शादी करने से जलन रहे हैं। मैं अपनी पत्नी को रानी की तरह रखूंगा। अगर किसी को इस बात से जलन होती है तो यह उनकी गलती है।'
Image Source : Instagramबता दें कि बाला और कोकिला की शादी 24 अक्टूबर को हुई थी। उनका विवाह समारोह सुबह 8:30 बजे एर्नाकुलम के कलर पवाकुलम मंदिर में हुआ।
Image Source : Instagramजो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बाला पहले ही दो बार शादी कर चुके हैं और अभिनेता का अपनी पहली एक्स पत्नी के साथ खराब रिश्ता रहा है। अमृता-बाला की शादी 27 अगस्त 2010 को हुई थी, 2012 में कपल ने बेटी का वेलकम किया, लेकिन फिर लेकिन चार साल तक अलग रहने के बाद 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया।
Image Source : Instagramइसके बाद बाला ने दूसरी शादी 5 सितंबर 2021 को मेडिकल प्रोफेशनल एलिजाबेथ उदयन से शादी की, 2023 में उन्होंने खुलासा किया कि वो अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : धनतेरस पर GOLD खरीदने जा रहे हैं, यहां चेक करें कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना